चतरा, अगस्त 9 -- Chatra News: कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड के चिरिदिरी पंचायत अंतर्गत सिमरडीह गांव निवासी सौरभ कुमार सिंह ने राज्य स्तर पर चौथा तथा सामान्य वर्ग में 88वां रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सौरभ, कान्हाचट्टी विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह के भतीजे हैं।सीमित संसाधनों के बावजूद सौरभ ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि पर ग्रामीणों एवं क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। सौरभ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिजनों एवं गुरुजनों को देते हुए भविष्य में एक कुशल इंजीनियर बनकर देश की सेवा करने की इच्छा जताई। यह भी पढ़ें- बोड़ाम की वर्षा ने पॉलिटेक्निक परीक्षा में 922वीं रैंक हासिल की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...