चतरा, अक्टूबर 13 -- Chatra News: चतरा संवाददाता जनसमस्याओं के समाधान और आम जनता की सुरक्षा को लेकर वार्ड सात की पार्षद पूनम कुमारी ने एक बार फिर सक्रियता दिखाई है। पूर्णिया तालाब के पास सड़क पर बने खतरनाक गड्ढे के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। राहगीरों एवं वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए पूनम कुमारी के निर्देश पर नगर परिषद की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गड्ढे को भरवाया। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पूनम कुमारी ने बिना देर किए नगर परिषद के माध्यम से समाधान की पहल की। उनकी तत्परता से दुर्घटना के खतरे को कम करने और आम लोगों को राहत पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।फोटो यह भी पढ़ें- Purnia News: नगर निगम मुस्तैद : श्रद्धालुओं को नहीं होगी किसी तरह की असुविधा 12 अक्टूबर चतरा 2- वार्ड नंबर सात में भरवाया ग...