चतरा, अगस्त 3 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। चतरा-गया डोभी मुख्य मार्ग पर स्थित संघरी घाटी में रविवार को पुलिस से बचने की जद्दोजहद में भूसे से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसके बाद उसमें छिपाए गए तस्करी के बड़े खेल की पोल खुल गई। हादसे के बाद भूसे के बोरों के अंदर छिपाकर ले जाई जा रही हरियाणा लेबल और रॉयल चैलेंज ब्रांड की महंगी अंग्रेजी शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं।

स्थिति का नियंत्रण बीच सड़क पर शराब की बोतलें देख आस-पास के लोग और वहां से गुजरने वाले राहगीरों में शराब लूट की होड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अनिल कुमार उरांक दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस संदिग्ध ट्रक का पीछा कर रही थी, तभी तेज रफ्तार के कारण तस्करों का ट्रक पलट गया। हादसे का फायदा उठाक...