चतरा, जुलाई 6 -- Chatra News: हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज के मीरपुर पंचायत के भागेवार और फतूआचक गांव का संपर्क पथ पिछले एक वर्ष से टूटा हुआ है। जिसके कारण गांव में बड़े वाहनों का आवागवन पूर्ण रूप से बाधित है। मोटरसाइकिल का परिचालन भी काफी रिस्क लेकर लोग कर रहे हैं। मालूम हो कि बीते वर्ष जुलाई माह में आए मूसलाधार बारिश के बाद गांव का यह सड़क बह गया था। इसके बाद से आज तक उसे ठीक नहीं कराया गया। जिसके कारण पिछले एक वर्ष से गांव में वाहनों का परिचालन बाधित है। ग्रामीणों का कहना है कि रोड का कटाव हो जाने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: गांव में सड़क की स्थिति जर्जर, पैदल चलना भी मुश्किल ग्रामीणों के अनुसार इस बार के बरसात में पहली बारिश में ही सड़क का बचा हुआ हिस्सा भी बह जाएगा। जिसके बाद पैदल...