Chatra News: पांडेपुरा में मनाया गया केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का जन्मदिन
चतरा, अक्टूबर 3 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पांडेपुरा गांव में शनिवार को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संरक्षक, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जन्मदिन और पौधारोपण का कार्यक्रम जिला अध्यक्ष मनोज मांझी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। जिला अध्यक्ष मनोज मांझी ने केंद्रीय मंत्री को संदेश देते हुए कहा कि आपका स्वस्थ जीवन, दीर्घायु और निरंतर मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणा है। जिला अध्यक्ष मनोज मांझी ने कहा कि जीतन राम मांझी जी ने हमेशा गरीब, दलित और वंचित समाज की आवाज को बुलंद किया है। यह भी पढ़ें- बूथ तक संगठन की पकड़ मजबूत करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.