चतरा, जुलाई 20 -- Chatra News: पत्थलगड्डा प्रतिनिधि प्रखण्ड क्षेत्र में लगातार दो दिनों हुए झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। विगत दिनों शनिवार की देर संध्या तक एवं रविवार को दोपहर में हुई झमाझम बारिश से खेतों में तैयार बिचड़ा को काफ़ी हद तक फायदा हुआ है। धान के बिचड़े अब मुरझाने से बच गए हैं,हालांकि कई किसानों ने सिंचाई कर धान के बिचड़े को जिंदा रखा था जबकि कई लोगों ने बारिश के इंतज़ार में सूखे छोड़ दिया था। हालांकि अब सभी बिचड़े तैयार होने को चला है। बारिश होने से किसानों के कई कार्य आसान हो गए हैं। मालूम हो कि किसान निजी कंपनियों का धान का बिचड़ा किए हैं जबकि कई लोगों ने सरकारी अनुदानित धान का बिचड़ा किए हैं। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले,धान रोपनी में आई तेजी इन दिनों हो रहे अच्छी बारिश से किसानों के अब उम्मीद जग...