चतरा, जुलाई 7 -- Chatra News: पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बरवाडीह में एचआरडीपी परिवर्तन परियोजना के तहत एचडीएफसी बैंक के वित्तीय सहयोग एवं सपोर्ट संस्था के तकनीकी सहयोग से ललिता देवी एवं किसान समूह द्वारा संचालित कृषि यांत्रिकी केंद्र का विधिवत उद्घाटन मुखिया महेश दांगी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि कृषि यांत्रिकी केंद्र की स्थापना होने से किसानों के लिए एक सराहनीय पहल है। इससे किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण स्थानीय स्तर पर किराये पर उपलब्ध होंगे, जिससे खेती-बाड़ी के कार्य समय पर, कम लागत में एवं आसानी से संपन्न हो सकेंगे। उन्होंने किसान समूह से केंद्र का पारदर्शी एवं नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक किसानों तक इस सुविधा का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: कृषि कार्...