Chatra News: पत्थलगड्डा में अब तक लगभग 62 प्रतिशत हुई धान की रोपाई
चतरा, अगस्त 5 -- Chatra News: पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में धान की रोपाई का कार्य अभी चल रहा है, वहीं अब भी कई खेत पानी के अभाव में खाली रह गए हैं। ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से प्रयाप्त बारिश नहीं होने के कारण किसानों को काफ़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि खेतों में धान रोपाई का कार्य चल रहा है लेकिन कम बारिश के कारण धान रोपाई के लिए खेतों को तैयार नहीं किया जा सका है। वहीं इस दौरान पानी के अभाव में खेतों में ही बिचड़े पड़े हुए हैं और लोग बारिश को लेकर काफ़ी उम्मीद लगाए बैठे हैं। ऐसे में खेत खाली रहने से किसान अब चिंतित नजर आ रहे हैं। जबकि कई किसान तालाबों एवं कुआं से सिंचाई करके धान की रोपाई कर रहे हैं। पिछले साल अच्छी बारिश के कारण धान की अच्छी पैदावार हुई थी, लेकिन अब देखना ये होगा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.