चतरा, सितम्बर 7 -- Chatra News: पत्थलगड्डा प्रतिनिधि प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सुभाष चौक, पत्थलगड्डा में शनिवार देर संध्या तक मटका फोड़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों को अंग-वस्त्र देकर स्वागत करने के साथ हुआ। उसके बाद देर संध्या तक पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। जय श्री श्याम के जयकारे लगते रहे, कार्यक्रम के दौरान नन्हें बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। साथ ही राधा-कृष्ण रूप-सज्जा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिशु विद्या मंदिर पत्थलगड्डा एवं श्रीरामकृष्ण स्कूल तेतरिया के प्रधानाचार्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Katihar News: पूर्व सांसद ने बढ़ाया प्रतिभागियों का हौसला, राधा...