चतरा, अक्टूबर 17 -- Chatra News: पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के आवासीय कस्तूरबा विद्यालय पत्थलगड्डा के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चार युवक स्कूटी पर सवार होकर पत्थलगड्डा बाजार से घर वापस गोपीपुर लौट रहे थे। इसी दौरान आवासीय कस्तूरबा विद्यालय के पास बने चबूतरे में अनियंत्रित स्कूटी जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जोरदार टक्कर के बाद चारों युवक इधर-उधर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया है। मृतक गोपीपुर निवासी विकास कुमार,(बीस वर्षीय) पिता गंदौरी भुइयां बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर पर मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर...