चतरा, सितम्बर 26 -- Chatra News: चतरा संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के महान विचारक, प्रखर राष्ट्रवादी एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर शुक्रवार को चतरा जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर भाजपा चतरा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके जीवन, विचारों एवं राष्ट्र तथा समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से 'भाजपा जिला महामंत्री कपिल पासवान, जिला उपाध्यक्ष रूबी वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा, मंडल अध्यक्ष दिनेश गोप ,प्रदीप...