Chatra News: पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज, पहले दिन खेले गए चार मुकाबले
चतरा, नवम्बर 1 -- Chatra News: गिद्धौर प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित जपुआ फुटबॉल मैदान में रविवार को पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर एवं बल्ले से गेंद खेलकर किया। प्रतियोगिता में पंचायत की सात टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन के पहले दिन कुल चार मुकाबले खेले गए। पहला मैच रामनगर सियारी एवं जपुआ की टीम के बीच हुआ, जिसमें जपुआ की टीम विजयी रही। दूसरा मुकाबला विवेकानंद हेटटोला एवं हिमांशु फाइटर के बीच खेला गया। इसमें विवेकानंद हेटटोला की टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में गिद्धौर की टीम ने जपुआ को पराजित किया। वहीं, चौथे मुकाबले में हिमांशु फाइटर की टीम ने सियारी को आठ विकेट से हराकर जीत हासिल की।आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को पांच हजार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.