चतरा, जुलाई 19 -- Chatra News: चतरा, विधि संवाददाता। चतरा व्यवहार न्यायालय के सभागार में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के तत्वाधान में डिस्ट्रिक्ट लेवल मल्टी स्टेक होल्डर कंसंट्रेशन की एक बैठक की गई। बैठक का आयोजन जिला सत्र न्यायाधीश शंभू लाल साव के निर्देश पर किया गया। वहीं कार्यक्रम का नेतृत्व जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव तारकेश्वर दास ने किया। कार्यक्रम में सीजेएम चंद्रभान कुमार, एसडीपीओ ,डीएसपी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार जैयसवाल,जेल सुपरिंटेंडेंट सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और सभी थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा सभी ब्लॉक के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीडिजे शंम्भू लाल साव ने कहा कि सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर गुजर ...