चतरा, अगस्त 31 -- Chatra News: पत्थलगड्डा प्रतिनिधि। नोनगांव पंचायत में रविवार को स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर नाली की सफाई की। बरसात के मौसम में जलजमाव और गंदगी से होने वाली परेशानी को देखते हुए ग्रामीणों ने खुद ही आगे बढ़कर नालियों से कचरा और मलबा निकाला। लोगों का कहना है कि नालियां जाम होने से सड़क पर गंदे पानी फैल रहा था जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया था। श्रमदान में पंचायत के कई युवा शामिल रहे। विकास यादव ने बताया कि अब बारिश में गंदा पानी नहीं रुकेगा, घरों के आसपास भी साफ-सफाई रहेगी। ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों से मांग की कि सफाई के बाद नियमित रख-रखाव के लिए व्यवस्था की जाए। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: चोक हुए नाले की मोहल्लेवासियों ने खुद की सफाई उनका कहना है कि अगर प्रशासन सहयोग करे तो गांव में स्वच्छता अभियान को और तेज किया जा ...