चतरा, नवम्बर 1 -- Chatra News: कुन्दा प्रतिनिधि । कुन्दा प्रखंड अंतर्गत बोधाडीह पंचायत के नावाडीह गांव में शनिवार को अफीम की अवैध खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व एएसआई मुनेश्वर चौधरी ने किया। अभियान के दौरान करीब 30 ग्रामीणों को अफीम की खेती से होने वाले कानूनी नुकसान और सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि अफीम की अवैध खेती कानूनन अपराध है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे इस तरह की खेती से दूर रहें और अपने गांव को नशामुक्त एवं अपराधमुक्त बनाने में सहयोग करें।इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को अवैध अफीम की खेती के प्रति जागरूक करना और समाज में इसके खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाना है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सूखा नशा के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाया जा रहा छापेमारी अभिय...