Chatra News: नाली के अभाव में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, लोग परेशान
चतरा, जुलाई 7 -- Chatra News: चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में नाली नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा और बह रहे गंदे पानी से आसपास दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी बहने के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है। लोगों को इसी पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिसके बाद घर पहुंचकर स्नान करना पड़ता है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि कई बार समस्या की जानकारी संबंधित विभाग को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। लोगों ने नगर परिषद से जल्द नाली निर्माण कराने की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.