चतरा, अगस्त 27 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तिलैया गांव में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई एवं न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि आरोपित पत्थलगड्ढा थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव का रहने वाला है। वह तिलैया गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रहा था। इसी दौरान आरोप है कि उसने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के परिजन थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी।पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है तथा आरोप क...