चतरा, सितम्बर 9 -- Chatra News: कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। राजपुर थाना क्षेत्र के मदगड़ा गांव से कुछ दिन पूर्व लापता हुई नाबालिग का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मंगलवार को परिजन व दर्जनों ग्रामीण राजपुर थाना पहुंचे और थाना प्रभारी रूपेश कुमार से मुलाकात कर पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली। परिजनों ने नाबालिग को जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की।पुलिस ने मामले में कांड संख्या 65/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग की तलाश में जिला पुलिस की टेक्निकल सेल की मदद ली जा रही है। तकनीकी इनपुट के आधार पर संभावित ठिकानों की जांच और दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही नाबालिग की सकुशल बरामदगी की उम्मीद है। मामले में किसी की संलिप्तता सामने आने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौक...