चतरा, जुलाई 19 -- Chatra News: लावालौंग प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में नशे का बढ़ता प्रचलन स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि 10 से 12 वर्ष तक के बच्चे भी खुलेआम गांजा और सिगरेट का सेवन कर रहे हैं। उनका यह भी दावा है कि इनमें कई स्कूली छात्र शामिल हैं। इतना ही नहीं, कुछ बच्चों के अफीम और शराब की लत के शिकार होने की भी चर्चा क्षेत्र में है। स्थानीय लोगों के अनुसार बंद पड़े जीएसबी कॉलेज परिसर, मॉडल स्कूल के आसपास, राम मंदिर के पास स्थित चबूतरा, पनडुब्बीया तालाब, हनुमान मंदिर के आसपास का क्षेत्र तथा थाना मुख्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित बाजार टांड़ जैसे स्थान नशा करने वाले युवाओं और किशोरों के जुटान के प्रमुख ठिकाने बनते जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: नशा मुक्ति को लेकर चलाया गया जागरुकत...