Chatra News: नहाय-खाय के साथ शुक्रवार से शुरू होगा छठ महापर्व
चतरा, नवम्बर 12 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा। पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक उत्साह का माहौल है। व्रतियों ने छठ पूजा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। गुरुवार को घरों में साफ-सफाई और पूजा की अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।छठ महापर्व के पहले दिन शुक्रवार को व्रती स्नान कर शुद्धता के साथ भगवान सूर्य की आराधना करेंगे। इसके बाद चावल, दाल और कद्दू की सब्जी का प्रसाद ग्रहण करेंगे। शनिवार को खरना होगा। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को पूजा-अर्चना कर गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा।रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अघ्र्य दिया जाएगा, जबकि सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अघ्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.