चतरा, अक्टूबर 24 -- Chatra News: चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मेरा युवा भारत (एमवाई भारत), चतरा की ओर से शनिवार को गिद्धौर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मझगांवातरी में 'नशा मुक्त युवा' विषय पर प्रखंड स्तरीय नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिद्धौर के उपप्रमुख प्रीतम कुमार यादव तथा विशिष्ट अतिथि प्रेमचंद यादव उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य सुबोध कुमार ने आयोजन में सहयोग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरा युवा भारत, चतरा के जिला युवा अधिकारी धीरेंद्र कुमार ने की। यह भी पढ़ें- Hajipur News: युवा पड़ोस संसद में आयोजित, डीएम ने की युवाओं को नशे से दूर रखने...