Chatra News: नशामुक्त समाज के निर्माण में आगे आएं युवा : राहुल
चतरा, अक्टूबर 11 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। मेरा युवा भारत (एमवाई भारत), चतरा की ओर से शनिवार को हंटरगंज प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नशा मुक्त युवा विषय पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड उपप्रमुख राहुल गुप्ता उपस्थित थे। जबकि आरएनआर प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य अनूप कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी धीरेंद्र कुमार ने की। इस अवसर पर विशेषज्ञ विनय कुमार सिंह और उमेश कुमार ने नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Buxar News: नशे की लत से बचें युवा, शिक्षा और खेल को बनाएं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.