चतरा, अगस्त 6 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। नवचयनित होमगार्ड के अभ्यर्थियों से मेडिकल जांच में अवैध वसूली के मामले में मेडिकल टीम के चिकित्सक डॉ अवशेष त्रिपाठी व होमगार्ड जवान आयुष कुमार सिंह पर मामला सदर थाना मे मामला दर्ज कराया गया है। उपायुक्त सह गृह रक्षक नवनामांकन समिति के अध्यक्ष रवि आनंद के निर्देश पर कान्हाचट्टी सीओ सह चतरा सदर प्रखंड के प्रभारी बीडीओ मनोज कुमार गोप के द्वारा यह मामला दर्ज कराया गया है। उक्त दोनों पर जबरन वसूली, धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र, लोक सेवक द्वारा गलत दस्तावेज तैयार करना व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. मालुम हो कि नव चयनित होमगार्ड जवानों के मेडिकल जांच व प्रमाण पत्र सत्यापन का कार्य जिला समादेष्टा होमगार्ड कार्यालय चतरा में 25 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक चल रहा है। यह भी ...