चतरा, अगस्त 12 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। चतरा नगर परिषद बोर्ड की बैठक बुधवार को नगर परिषद अध्यक्ष अताउर्रहमान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सहमति से नगर परिषद क्षेत्र में 4000 विद्युत लाइट लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इससे शहर के विभिन्न वार्डों में रोशनी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। बैठक में डीएमएफटी फंड से सोलर लाइट, हाईमास्ट लाइट, सड़क एवं नाली निर्माण सहित कई विकास योजनाओं पर चर्चा हुई। नगर परिषद अंतर्गत सभी वार्डों में स्थित विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने पर भी विशेष जोर दिया गया। इनमें शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, चहारदीवारी निर्माण, अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण, डिजिटल लाइब्रेरी एवं पुस्तकालय, डिजिटल लैब...