चतरा, अगस्त 18 -- Chatra News: हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज के राजकृत मध्य विद्यालय कोबना में सोमवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी शामिल हुईं। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के द्वारा मुख्य अतिथि को माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर अध्यक्ष ममता देवी ने वर्ग आठ के 72 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। साइकिल पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की मूल पूंजी है। शिक्षा के बिना आपका जीवन अधूरा है। बेहतर शिक्षा प्राप्त कर आप न केवल अपना भविष्य संवार सकते हैं, बल्कि अपने गांव, प्रखंड और जिले का नाम भी रोशन कर सकते हैं। इसलिए लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करें। उन्होंने शिक्षकों से भी आग्रह कि...