चतरा, अक्टूबर 24 -- धान अधिप्राप्ति केंद्रों के चयन और तैयारियों की समीक्षा Chatra News: चतरा संवाददाता। खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत धान अधिप्राप्ति योजना के प्रशिक्षण मॉड्यूल एवं अधिप्राप्ति केंद्रों के चयन की तैयारियों को लेकर शनिवार को डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप धान अधिप्राप्ति केंद्रों के चयन के मानकों तथा केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्रों का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाना चाहिए, ताकि किसानों को धान बेचने में सुविधा मिले और अधिप्राप्ति की प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सके। विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार अधिप्राप्ति केंद्रों, लैम्पस एवं पैक्स के चयन में कई...