Chatra News: दो युवकों की मौत के बाद 17 घंटे तक जाम रही सड़क
चतरा, नवम्बर 14 -- Chatra News: मयूरहंड, प्रतिनिधि। शुक्रवार की शाम मयूरहंड थाना क्षेत्र के सुराही मोड के पास सड़क हादसे में एक साथ दो युवकों की मौत के बाद नौकरी और मुवावजा के मांग को लेकर मृतक के परिजन जिहु-इटखोरी मार्ग को जाम कर दिया था। सड़क को 13 नवंबर की शाम सात बजे से जाम किया गया था, 17 घंटा के बाद दूसरे दिन शनिवार को सड़क आश्वासन के बाद जाम को हटा दिया गया। घटना स्थल पर बरही विधायक मनोज यादव, बीडीओ मनीष कुमार समेत काई अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों द्वारा परिजनों को आश्वासन दिया कि नियम संगत सरकारी लाभ दिया जाएगा। तब जाकर जाम हटाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.