चतरा, जुलाई 18 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर स्थित देलहो गांव में प्रशासन के दावों और वादों की धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं। पूर्व में हुए समझौते को ताक पर रखकर दिन के उजाले में लोडेड भारी वाहनों के परिचालन से ग्रामीणों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा। शुक्रवार सुबह 11 बजे जैसे ही सिमरिया की ओर से कोयला लदे भारी वाहन देलहो पहुंचे, ग्रामीणों ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और वाहनों का वीडियो बनाकर स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों को भेजकर शिकायत दर्ज कराई। बता दें कि कुछ दिन पूर्व देलहो में एक हाईवा की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान लक्ष्मण यादव की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने जोरदार आंदोलन किया था, जिससे छह दिनों तक परिवहन पूरी तरह ...