चतरा, जुलाई 24 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। चतरा जिले के प्रतापपुर अंचल से दस्तावेजों की हेराफेरी और सरकारी फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। यहाँ मिलीभगत कर दूसरों के खतियान का दुरुपयोग करके फर्जी जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र निर्गत किए जा रहे हैं। प्रतापपुर के भरही पंचायत निवासी चंदन कुमार ने डीसी से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्होंने अपना खतियान सीएससी संचालक अनुराग कुमार प्रजापति को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दिया था। लेकिन अनुराग ने धोखाधड़ी कर उन दस्तावेजों से बिहार के गयाजी जिले के डुमरिया निवासी राजेश चौधरी की फर्जी वंशावली तैयार कर दी। जो राजेश चौधरी और उनके माता पिता वर्तमान में अपने ननिहाल भरही में घर बनाकर रह रहा है। आवेदन में कहा गया हैकि भरही पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने भी बिना किसी जांच-पड़ताल के इस जाली वंशाव...