चतरा, सितम्बर 11 -- Chatra News: इटखोरी प्रतिनिधि इटखोरी के पुरानी दुर्गा पूजा समिति लाल पर गुरुवार को दुर्गा पूजा कमेटी के लोगों ने तालाब के किनारे सफाई अभियान चलाया। पूजा कमेटी के लोगों ने बताया कि इस बार मेले के आयोजन में इटखोरी के ऐतिहासिक स्थल तालाब में बोट का आनंद मेले में आए श्रद्धालु ले सकेंगे । इसी की तैयारी को लेकर तालाब के किनारे किनारे समेत अन्य स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया है । हालांकि इसके पश्चात फिर कई बार सफाई अभियान चलाया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े और पूरा परिसर स्वच्छ रहे । इस दौरान सफाई अभियान चलाने में कमेटी के अध्यक्ष अरविंद गिरी , मुखिया जुगेश्वर दांगी, डॉ मृत्युंजय सिंह, सतीश कुमार सिंह, सुधीर कुमार रॉय, राजू गिरी, राजा गिरी, अजय सिंह, नरेश राम ,उदय गिरि समेत अन्य का नाम शामिल है ।...