चतरा, अगस्त 27 -- Chatra News: पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखण्ड क्षेत्र के नोनगांव पंचायत अंतर्गत गोपीपुर गांव के एक लाचार ग्रामीण का चतरा सांसद व स्थानीय विधायक ने आर्थिक सहयोग किया है। मालूम हो कि विगत कुछ दिनों पूर्व गोपीपुर निवासी लक्ष्मण दांगी पिता शिवदयाल दांगी रात के अंधेरे में पैर फिसल जाने से वह छत पर से गिर गया। जिससे लक्ष्मण दांगी का पैर एवं छाती की हड्डी टूट गई थी, जिसके बाद ईलाज में काफी खर्च हो जाने के कारण आर्थिक स्थिति खराब हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही चतरा सांसद कालीचरण सिंह एवं विधायक उज्जवल दास के निर्देशानुसार बुधवार को प्रखंड सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के सांसद प्रतिनिधि मुकेश दांगी के द्वारा सहयोग राशि लक्ष्मण दांगी को दिया गया। वहीं दुखों से पीड़ित लक्ष्मण को चतरा सांसद कालीचरण सिंह व सिमरिया व...