चतरा, अगस्त 8 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव महोदय के निर्देशानुसार उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रोमी में अधिकार मित्र पंकज कुमार द्वारा दिव्यांगजनो के प्रति जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित छात्रों को बताया गया कि जिनके शरीर में किसी अंग कि कमी है या जो किसी कारण से सामान्य काम नहीं कर सकते इन्हें हम दिव्यांग कहते हैं। इन्हें हमें सड़क पार करने, बस में चढ़ने,भारी सामान या किताब लाने में, दृष्टिबाधित एवं श्रवण बाधित बच्चों को कक्षा में आगे बैठने में सहयोग करनी चाहिए। उन पर हंसे नहीं चिढ़ाए नहीं , उनके साथ खेले बात करें अगर उन्हें समय लगे तो इंतजार करें। उनपर तरह नहीं करें उन्हें सहयोग करें साथ ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने, पेंशन, आरक्षण से संबंधित जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की...