चतरा, नवम्बर 20 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी करणपुरा पावर प्लांट में कन्वेयर बेल्ट निर्माण के दौरान बुधवार की सुबह 11 बजे 90 फीट नीचे गिरने से तीन मजदूरों की मौत के मामले में एनटीपीसी के दिल्ली मुख्यालय से पांच अधिकारियों की इन्क्वायरी टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। एनटीपीसी के इंटरनल टीम के प्रमुख कुमार सैगल के नेतृत्व में जांच टीम घटना स्थल पर जाकर यह हादशा क्यों और कैसे हुई इसकी जांच पड़ताल की। जांच टीम इस दौरान सिम्पलेक्स और थिसेनक्रूप से जूडे आधा दर्जन से कर्मियों से पुछताछ की और उनके बयानों को कलम बद्ध किया। बताया गया 650 करोड़ की लागत निर्माणाधीन सीएचपी के काउंटर वेट कंटेनर का बोल्ट टूट जाने से यह दर्दनाक घटना हुई। बताया गया कि 36 टन के कंटेनर पर काम चल रहा था। सुत्रो के अनुसार गुरुवार को 11 बजे दिल्ली की इन्क्वायर...