Chatra News: दिनदहाड़े महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन छीनकर उचक्के फरार
चतरा, जुलाई 24 -- Chatra News: चतरा संवाददाता। चतरा शहर में भी अब चैन छिनतई की लगातार घटनायें होने लगी है। बुधवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से करीब डेढ़ लाख रुपये की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। महिला दीभा मुहल्ला के सेवानिवृत्त शिक्षक अवधेश सिंह की पत्नी सीता देवी है। रामनगर बड़का मंदिर चौक के पास महिला अपने पति के साथ स्कुटी में सवार होकर एक डेंटल क्लिनिक से दांत का इलाज कराने गयी थी। इलाज कराने के बाद वह अपने पति के साथ स्कूटी से ही घर लौट रही थीं। इसी क्रम में पांचवां मुहल्ला के समीप एक बाइक सवार दो युवक उनके पास आए और कमलेश शर्मा के घर का पता पूछने लगे। बातचीत के दौरान ही एक युवक ने महिला के गले से जबरन सोने की चेन झपट ली और दोनों आरोपी बाईक से तेज रफ्तार से फरार हो गए। घटना के बाद महिला सदर थाना पहुंचकर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.