चतरा, अगस्त 23 -- Chatra News: टंडवा निज प्रतिनिधि। रंगदारी के लिए कोयलांचल में गोलियों की बरसात होना नयी बात नहीं है। जिन अपराधिक संगठनों को रंगदारी नहीं मिलती है वे मौका मिलते ही दिन हो या रात गोलियां बरसाते हैं। रविवार को राहूल दूबे गैंग के चार शूटरों ने कंपनी के जीएम आर एस यादव को निशाना बनाते हुए उनके आफिस में फायरिंग की। गोली बारी के समय जीएम नहीं थे। जानकारों का भी मानना है कि अपराधियों को किसी को जान मारना नहीं था बल्कि दहशत फैलाना था। अन्यथा घायल जवान के साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती थी।

आपराधिक नेटवर्क की गतिविधियाँ दरअसल सुशी कंपनी का आफिस पिछले तीन साल से उड़सू में जीवन दास के मकान में चल रहा था। परन्तु चंद्रगुप्त में कोल उत्पादन होते ही कंपनी का आफिस और आवास केरेडारी के जोरदाग और पचड़ा गांव में दो माह पूर्व शिफ्ट हो गया। उड़सू स्थि...