चतरा, अगस्त 12 -- Chatra News: कान्हाचट्टी प्रतिनिधि राजपुर थाना परिसर में मंगलवार को थाना दिवस के अवसर पर बैठक आयोजित कर आम लोगों की समस्याओं और विवादों की सुनवाई की गई। बैठक में विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए। एसआई दिनेश कुमार पांडेय ने संबंधित पक्षों की समस्याएं सुनते हुए आठ मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा किया। वहीं, दो मामलों में अंचल स्तर से कार्रवाई आवश्यक होने के कारण उन्हें अंचल अधिकारी के पास भेज दिया गया।थाना दिवस का उद्देश्य पुलिस एवं आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ स्थानीय विवादों का त्वरित एवं शांतिपूर्ण समाधान करना है।फोटो 11 अगस्त चतरा 14- कान्हाचट्टी थाना दिवस में आए लोग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...