चतरा, जुलाई 23 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। जिला मुख्यालय में मंगलवार दोपहर एसपी आवास के सामने हुए बॉडीगार्ड हत्याकांड मामले में हिरासत में लिये गये रमिया कंट्रशन के मालिक विनित कुमार यादव, उसके चालक व सरकारी बॉडीगार्ड सत्येंद्र कुमार को गुरूवार को छोड़ दिया गया है। सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि वैसे अभी जांच चल रही है। सरकारी बॉडीगार्ड सत्येंद्र का हथियार भी यहां जमा करा लिया गया है। वरीय अधिकारियों के द्वारा गया एसपी से वार्ता चल रही है। वहीं दो अन्य हथियार की जांच चल रही है। जबतक उक्त दोनों हथियार के वैध लाइसेंस नहीं मिल जाते तब तक ये हथियार अवैध हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि फॉरेंसिग जांच चल रही है, अगर कहीं से भी उपरोक्त लोगों की संलिप्तता आती है तो सभी पर कार्रवाई की जायेगी। मालुम हो कि रमिया कंस्ट्रक्शन के मालिक विनित कु...