चतरा, नवम्बर 21 -- Chatra News: कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। चक्रवाती तूफान अकवान के असर से प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। लगातार रिमझिम व फुहारों के कारण खेतों में पानी जमा हो गया है। इससे खेतों में काटकर सुखाने के लिए रखी गई धान की फसल भीगकर अब खेतों में ही अंकुरित होने लगी है, वहीं मवेशियों के चारे (पुआल) के सड़ने का खतरा भी बढ़ गया है। इसके अलावा खेतों में जलजमाव होने से प्रखंड में बड़े पैमाने पर लगी टमाटर की फसल गलने लगी है और झुलसा रोग लगने की आशंका बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : बेमौसम बारिश ने तोड़ी झाझा के अन्नदाताओं की कमर, खेत में भीगकर बर्बाद हो रही कटी धान की फसल अन्य मौसमी सब्जियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। साल भर की मेहनत बर्बाद होते देख चिंतित किसा...