चतरा, सितम्बर 22 -- Chatra News: तालाब में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा मातम तालाब में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा मातमहंटरगंज, निज प्रतिनिधि । हंटरगंज के लेंजवा गांव के भकोईया टोला में रविवार की शाम तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भकोईया टोला निवासी चुही मल्लाह के 26 वर्षीय पुत्र मंटून चौधरी के रूप में की गई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार मंटून चौधरी रविवार की शाम तालाब की ओर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। यह भी पढ़ें- Chatra News: धौला चक बांध में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे तालाब से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर हंटरगं...