चतरा, जुलाई 30 -- Chatra News: सिमरिया, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कसारी पंचायत के सिंदरीबार में गुरुवार को तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी।मृतक युवक पप्पू उरांव 31 वर्ष पिता धनराज उरांव था। जानकारी के अनुसार युवक तालाब में पंप सेट मशीन लगाकर धान की खेत का पटावन कर रह था। इस दौरान वह मशीन खोलने गया था।दौरान पांव फिसलने से युवक तालाब के गहरे पानी में जा डूबा। युवक की पत्नी पति को पानी डूबता देख जोर जोर से चीखने चिल्लाने लगी, उसकी आवाज सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे लोग व गांव के लोग इकट्ठा हुए।इसके बाद ग्रामीणों द्वारा गहरे पानी से युवक को काफी मशक्कत से निकला गया और इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : कुआं में डूबने से किसान की मौत जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसक...