चतरा, जुलाई 6 -- Chatra News: प्रतापपुर निज प्रतिनिधि प्रतापपुर प्रखंड के टंडवा पंचायत के मुखिया को वित्तीय प्रभार से डीसी ने अगले आदेश तक मुक्त कर दिया है। टंडवा पंचायत के मुखिया केश्वर यादव उर्फ किशोर यादव पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें मुखिया द्वारा मनरेगा योजना में मज़दूरों के मज़दूरी भूगतान करने के एवज में रिश्वत मांगी जा रही है। इस मामले में चतरा डीसी रवि आनंद के द्वारा प्रतापपुर प्रखंड के बीडीओ अभिषेक पांडेय को जांच करने का निर्देश दिया गया था। बीडीओ अभिषेक पांडेय ने जांच कर प्रतिवेदन जिला को समर्पित कर दिया जिसमें उन्होंने जांच में पाया की मजदूरों के डीएससी बनवाने के नाम पर पैसे की मांग किया गया और मुखिया ने पैसे लेने की बात स्वीकार किया है। इसी मामले में मुखिया किशोर यादव से स्पष्टीकरण मांगा गया था परंतु स्पष्टीक...