चतरा, अक्टूबर 9 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। सीसीएल द्वारा टंडवा अंचल के दो दर्जन गांवों की 742 एकड़ भूमि अधिग्रहण के प्रशासनिक सत्यापन से संबंधित फर्जी जांच रिपोर्ट का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल करने को लेकर टंडवा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में अंचल निरीक्षक प्रकाश कुमार के आवेदन पर टंडवा थाने में केस दर्ज किया गया है।आवेदन में बताया गया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा चतरा जिला के टंडवा अंचल के विभिन्न मौजा - लुकुइया, हेचावालिया, कनौदा, खंधार, झुलनडीहा, किचटो एवं मंगरडीहा गांव की 742 एकड़ बंदोबस्त जमीनों के सत्यापन से संबंधित फर्जी पत्र वायरल किया गया। इस वायरल पत्र पर अपर समाहर्ता एवं उपायुक्त चतरा का फर्जी हस्ताक्षर बनाया गया था। यह भी पढ़ें- Chatra News: टंडवा के 742 एकड़ जमीन सत्यापन संबंधी लेटर फर्जी : सीओ इस फर्ज...