चतरा, अक्टूबर 15 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। डीएवी स्कूल, चतरा में गुरुवार को नवरात्रि महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी जयंती सप्ताह के उपलक्ष्य में विद्यालय के सामाजिक विज्ञान (एसएसटी) विभाग की ओर से अंतर-सदनीय क्विज आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिवांश त्रिवेदी ग्रुप और शालिनी दुबे की गीत प्रस्तुतियों ने समारोह में समां बांध दिया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और आयोजन को यादगार बनाया। क्विज में हंसराज, श्रद्धानंद, दयानंद और विवेकानंद हाउस की टीमों ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Chatra News: सरस्वती विद्या मंदिर में नवकन्या पू...