चतरा, सितम्बर 3 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशानुसार हंटरगंज प्रखंड के डुमरी गांव में गुरुवार को विधिक जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के पीएलवी कुमार विवेक रंजन और सरयू यादव ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिया। पीएलवी ने बताया कि नालसा के तहत गरीब, असहाय, महिला, बच्चे, अनुसूचित जाति-जनजाति, दिव्यांग एवं आपदा पीड़ितों को मुफ्त विधिक सहायता प्रदान की जाती है। साथ ही मध्यस्थता, लोक अदालत के माध्यम से सुलह-समझौता से विवादों के निपटारे की सुविधा के बारे में भी बताया गया। यह भी पढ़ें- जागरुकता, उपचार व पुनर्वास से मिटेगा नशा : डालसा इस दौरान लोगों को विधिक सहायता प्राप्...