चतरा, सितम्बर 11 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। पुलिस पर कथित जानलेवा हमला और वाहनों के तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज होने के बाद डहू पंचायत के अधिकांश घरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। मजिस्ट्रेट सह सीओ गौरव राय के बयान पर कांड संख्या 207-26 में 37 नामजद और 400 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा होने के बाद घर का हर आंगन डरा और सहमा है। घर से अधिकांश मर्द गिरफ्तारी के भय से फरार है। इधर पुलिस ने दो आरोपियों को पुछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया गया महिला सरिता देवी के ब्यान पर कांड संख्या 206-26 में पांच नामजद और 40-50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा हुआ है। यह भी पढ़ें- Chatra News: उग्र भीड़ के हमले मे दो इंस्पेक्टर घायल रांची रेफर, पुलिस वाहनों में भी हुई तोड़फोड़ बताया गया कि टंडवा प्रखंड के डहू पंचायत के सिदपा गांव की आबादी लगभग 700 के आसपास है। जहा...