Chatra News: ट्रांसफार्मर से टकराया एम्बुलेंस बाल बाल बचे चालक और मरीज
चतरा, जुलाई 6 -- Chatra News: हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज के दंतार गांव के राजकीय बुनियादी विद्यालय के समीप एक एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर विद्युत ट्रांसफार्मर के खंभे से जा टकराई। जिसमे एम्बुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एम्बुलेंस में चालक, दो मरीज और अटेंडेंट सवार थे। दुर्घटना में चालक और मरीजों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। लोगो के अनुसार एम्बुलेंस गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक मरीज को छोड़ने के बाद दो अन्य मरीजों को लेकर वापस गया जा रहा था। इसी दौरान दंतार गांव स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय के पास चालक को झपकी आने के कारण दुर्घटना घटा। दुर्घटना के समय ट्रांसफार्मर में विद्युत प्रवाहित नहीं हो रहा था। जिसके कारण एक बड़ा हादसा टल गया।फोटो 05 जुलाई चतरा 4- ट्रां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.