चतरा, अगस्त 2 -- Chatra News: ​टंडवा, निज प्रतिनिध। 20 वर्षीय युवती का अपहरण के 48 घंटे के अंदर टंडवा पुलिस ने अपहरिता को बरामद कर लिया है जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पीड़िता के पिता के ब्यान पर कांड संख्या 176-26 में केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार 28 जूलाई को खेतों में ​धान रोपनी कर शाम को घर लौटने के दौरान युवती को गांव के ही आरोपी आसिफ अंसारी उर्फ राजा ने शादी की नीयत से अपहरण कर लिया। इधर थाना के अवर निरीक्षक सुनील कुमार ने फौरन कार्रवाई करते हुए टंडवा से ही शनिवार को युवती को ​ बरामद कर लिया। जबकि आरोपी को पुछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। चर्चा है कि दोनों के बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इधर इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए चतरा भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान...