चतरा, जुलाई 19 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। औद्योगिक नगरी टंडवा इन दिनों चरस, गांजा और ब्राउन शुगर का अड्डा बन चुका है, युवा पीढ़ी नशे के शिकार हो रहे हैं। इसकी सूचना पर टंडवा पुलिस ने चार लाख के 20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो पेडलरो को गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि गिरफ्तार होने वालों में राजेश कुमार 24 साल केरेडारी थाना के पचड़ा और टंडवा थाना के नयीपारम निवासी विकास कुमार महतो 25साल का नाम शामिल हैं। डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री होने की सूचना पर चतरा एसपी के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। उक्त टीम शनिवार को एनटीपीसी गेट के पास कामता रोड में छापेमारी कर दो युवकों को धर दबोचा। इन दोनों के पास 19.7...