Chatra News: टंडवा में अज्ञात अधेड़ का मिला शव, सनसनी
चतरा, अगस्त 9 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के एनटीपीसी प्लांट के लेबर कालोनी के पीछे ऐशडैक के पास शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। शव का शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही टंडवा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर जांच पड़ताल कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लेबर कॉलोनी के पीछे गैर अधिग्रहित खेत मे शनिवार को सड़ा-गला शव मिला है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है। शव देखने से लगता है कि 15-20 दिन पूराना होगा। पुलिस को आशंका है कि बाहर का किसी मजदूर होगा जो ठेकेदार के यहां काम करता होगा। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.