चतरा, अक्टूबर 23 -- Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड दांगी कुशवाहा महासभा का जिला स्तरीय चुनाव शुक्रवार को गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित कौलेश्वरी मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। चुनाव में समाज के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। जिला स्तरीय चुनाव में विनय अध्यक्ष और देवनारायण कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद के लिए दिनेश दांगी और विनय कुमार दांगी के बीच मुकाबला रहा। इसमें विनय कुमार दांगी को 500 वोट मिले, जबकि दिनेश दांगी को 400 वोट प्राप्त हुए। वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए देवनारायण दांगी और विष्णु देव दांगी चुनाव मैदान में थे। इस पद पर देवनारायण दांगी को 550 वोट मिले, जबकि विष्णु देव दांगी को 400 वोट प्राप्त हुए। यह भी पढ़ें- Purnia News: कोसी स्नातक निर्वाचन: जिला नियंत्रण कक्ष से चुनावी गतिविधियों की लेते रहे जानकारी इस प...